सीकर में सार्वजनिक शिक्षा और शिक्षक स्वाभिमान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था के संरक्षण, शिक्षक सम्मान एवं शिक्षार्थियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ राजस्थान शिक्षक संघ (RTA) ने सीकर में विशाल शिक्षक अधिकार रैली का आयोजन कर अपनी संगठनात्मक एकजुटता और संघर्षशील परंपरा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

रैली में सीकर जिले के विभिन्न सभी ब्लॉकों से आए हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ सहभागिता निभाते हुए शिक्षक अधिकारों के समर्थन में बुलंद आवाज उठाई। रैली में विशेष रूप से नीमकाथाना उपशाखा के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं शिक्षक हितों के प्रति सजगता का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान शिक्षकों में अपने अधिकारों, सम्मान और न्यायपूर्ण मांगों को लेकर उल्लेखनीय उत्साह दिखाई दिया।

प्रातः लगभग 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (DEEO) परिसर से प्रारम्भ हुई रैली सीकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। दोपहर लगभग 1 बजे सम्पन्न हुई इस महारैली के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए राज्य सरकार का ध्यान शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया।

जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से TET संबंधी आदेशों की समीक्षा, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों में समान नीति लागू करने, पे-प्रोटेक्शन वसूली पर रोक लगाने, ग्रीष्मावकाश एवं 30 पीएल की बहाली, शिक्षा के निजीकरण पर अंकुश, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण, RGHS योजना की पुनर्बहाली तथा आठवें वेतन आयोग के गठन जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक केवल अपने अधिकारों के लिए ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं सुदृढ़ सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था के संरक्षण के लिए भी संघर्षरत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों का न्यायसंगत समाधान नहीं होगा, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

यह रैली शिक्षक समुदाय की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी, जिसने शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को पुनः प्रदेशव्यापी चर्चा के केंद्र में ला दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments