थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह ने किया संस्कृत गौरव सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में वेद-वेदांग प्रकोष्ठ द्वारा 14 जून 2026 को होटल ओसियन ब्लू, मोरीजा रोड, चौमूं में आयोजित होने वाले "संस्कृत गौरव सम्मान" समारोह के पोस्टर का विमोचन चौमूं थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार है। संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवारी ने बताया कि समारोह में संस्कृत भाषा, वैदिक परंपरा एवं भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों, आचार्यों एवं संस्कृत सेवियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा संस्कृत एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

वेद-वेदांग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत गौरव सम्मान का उद्देश्य संस्कृत के प्रति जन-जागरण उत्पन्न करना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रदेश महासचिव बनवारी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ए.के. अग्रवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं दामोदर प्रसाद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments