सुबोध पब्लिक स्कूल सांगानेर के खेल शिविर एवं टीम चयन से विद्यार्थियों में उत्साह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन)। सुबोध पब्लिक स्कूल, नियर एयरपोर्ट, सांगानेर जयपुर में 11 मई से 10 जून 2026 तक कक्षा तृतीय से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए एक माह का खेल शिविर (स्पोर्ट्स कैंप) आयोजित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या आशी श्रीवास्तव की परिकल्पना एवं प्रेरणा से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, फिटनेस तथा समग्र स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा मिला तथा विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं हेतु तैयारी प्रारम्भ की गई।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योग, क्रिकेट एवं फुटबॉल का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, एकाग्रता, खेल कौशल तथा टीम भावना को विकसित किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का भी विकास हुआ।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस खेल शिविर को अत्यंत सफल बनाया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेलों एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

विद्यालय में आगामी CBSE एवं अन्य जिला स्तरीय (District) खेल प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए U-14, U-17 एवं U-19 वर्ग की टीमों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं हेतु विशेष तैयारियाँ एवं नियमित प्रशिक्षण प्रारम्भ कर दिया गया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments