लॉयन्स क्लब जयपुर हवामहल के आभार-2026 में सेवा और समर्पण का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन लॉयन्स क्लब जयपुर हवामहल के द्वारा वर्ष 2025-26 में की गई अभूतपूर्व और असीमित सेवा गतिविधियों में शामिल होने वाले सदस्यों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम "आभार -2026" का भव्य आयोजन हेवा हेवन रिसोर्ट में किया गया।


क्लब अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल और कैलाश खंडेलवाल ने बताया की पूरे 24 घंटे के कार्यक्रम का आगाज़ सुबह आगरा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले रोगियों को वस्त्र वितरण करने के साथ किया गया। दोपहर में रिजॉर्ट में लॉयन डॉक्टर एके भार्गव द्वारा वृक्षारोपण और परिवार के लिए मनोरंजनक खेलकूद भी आयोजित किए गए। सायंकाल में वर्ष भर सेवा गतिविधियों में बढ़चढ़ भाग लेने वाले क्लब सदस्यों को सम्मानित करने के लिए भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद और सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा ने क्लब के सदस्यों को उनके द्वारा वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष लॉयन अंकित खंडेलवाल ने सभी अतिथियों और लॉयन सदस्यों का अभिवादन किया। क्लब सचिव लॉयन डॉ. राजीव अग्रवाल ने वर्ष भर के कार्यों का लेखा जोखा सदन में प्रस्तुत किया। विधायक गोपाल शर्मा ने लॉयंस क्लब हवामहल के द्वारा वर्ष भर किए गए ऐतिहासिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए सदैव इसी तरह के कार्यों के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद ने लॉयंस क्लब हवामहल के द्वारा किए जा रहे सेवा, समर्पण, शिक्षा,सम्मान के साथ ही संस्कार के कार्यक्रम भी आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भारत प्रत्येक वैश्विक आपदा में भी केवल अपने नागरिकों के संस्कृति के प्रति विश्वास के कारण ही अडिग रहता हैं और जहाँ अन्य बड़ी अर्थव्यवस्था धराशाही हो जाती हैं वंहा भारत आसानी से पार उतर जाता हैं।

कार्यक्रम के चेयरमैन एस एन गुप्ता संयोजक लॉयन नितिन अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। बेहद रोचक तरीके से लॉयन एस एन गुप्ता और लॉयन नरेश बंसल ने मंच संचालन किया।

कार्यक्रम में क्लब के आगामी अध्यक्ष लायन प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष लॉयन नवनीत सोगानी, वरिष्ठ सदस्य लायन सुरेंद्र गुप्ता , लायन अशोक आकड, लॉयन आनंद अग्रवाल, लॉयन मनीष गुप्ता, लॉयन हरिराम सोनी, लॉयन धर्मेश शर्मा , मुकुल भार्गव सहित सभी सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। दिन में कार्यक्रम का समापन दूसरे दिन सुबह वृक्षारोपण और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments