पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने दिव्यांग प्रियंका प्रजापत को भेंट की स्कूटी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की प्रेरणा से अंत्योदय और सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। भाजपा देहात मंडल बांसा की ग्राम पंचायत फतेहपुरा निवासी दिव्यांग प्रियंका प्रजापत पुत्री सीताराम प्रजापत को स्कूटी भेंट कर संबल प्रदान करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया।


प्रियंका को दिव्यांगता के कारण दैनिक जीवन में चलने-फिरने और विशेषकर अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए कॉलेज व स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस संबल और सहयोग से अब उसकी राह सुगम हो सकेगी। वह बिना किसी बाधा के पूरे आत्मविश्वास, गरिमा और आत्मनिर्भरता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगी। इस अवसर पर प्रियंका प्रजापत का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उसे स्कूटी की चाबी सौंपी गई। 

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" और अंत्योदय के मूल मंत्र को जीवन में चरितार्थ करते हुए समाज के हर वंचित, शोषित, जरूरतमंद वर्ग और विशेषकर हमारी बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। शिक्षा के उजाले से कोई भी बेटी वंचित न रहे, इसके लिए हम सदैव तत्पर हैं।

​इस अवसर पर भाजपा देहात बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, दिनेश गोरा, प्रजापति विकास समिति अध्यक्ष गोपाल खाटूवाल, रामावतार अग्रवाल, बाबूलाल गुर्जर, रामस्वरूप प्रजापत, मुकेश बलेसरा, जमनालाल सैनी, महेश शर्मा, कालूराम, सुरेश डागर, सीताराम कुमावत, अनिल कुमावत, बालूराम शर्मा, मांगीलाल शर्मा, महेश योगी, कानाराम सैनी, नरेंद्र सैनी, राजू रेवड़ियां, कजोड़ मल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य की सराहना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments