संस्कृत गौरव सम्मान कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में वेद-वेदांग प्रकोष्ठ द्वारा 14 जून 2026, रविवार को होटल ओसियन ब्लू में आयोजित होने वाले "संस्कृत गौरव सम्मान" कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन संत श्री श्री 1008 नरसिंहपुरी महाराज एवं भगवानपुरी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवारी ने कहा कि संस्कृत, वेद एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने वाले विद्वानों का सम्मान करना संस्था का सौभाग्य है। ऐसे सम्मान समारोह विद्वानों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवा पीढ़ी को संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं वेद-वेदांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि "संस्कृत गौरव सम्मान" के माध्यम से संस्कृत शिक्षा और संस्कृति के लिए समर्पित विद्वानों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बनवारीलाल शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments