संस्कार स्किल सेंटर में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट एवं करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन के तहत संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा संस्कार स्किल सेंटर, कांटा चौराहा, झोटवाड़ा, जयपुर में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट एवं करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।

संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर की संयुक्त निदेशक नवरेखा ने बताया कि शिविर में लगभग 400 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा उपलब्ध रिक्तियों के अनुरूप 227 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन कर उन्हें लाभान्वित किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में निर्माण, स्टाफिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी, फाइनेंस, बैंकिंग एवं एजुकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लगभग 13 निजी संस्थानों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

नवरेखा ने उपस्थित युवाओं को विभागीय योजनाओं एवं रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं कनिष्ठ रोजगार अधिकारी चंद्र प्रकाश मीणा ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं एनसीएस पोर्टल की जानकारी दी। आरएसएलडीसी के जिला कौशल समन्वयक राहुल यादव ने कौशल प्रशिक्षण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में संस्कार इन्फोटेक के निदेशक लोकेश कुमार मीणा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में चंद्रभान चारण, योगिता वर्मा एवं रजनीश खलवा का सक्रिय सहयोग रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments