एनएसओ ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

करौली (संस्कार सृजन) एनएसओ, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कवि एवं अध्यापक मोहन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।


इसी क्रम में एनएसओ, राजस्थान की करौली शाखा ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का नेक कार्य किया है। अध्यापिका एवं समाजसेविका दीपिका गुर्जर ने वर्तमान समय में वृक्षारोपण के महत्व के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षों से हमें प्राणवायु के रूप में ऑक्सीजन, फल, फूल, औषधि इत्यादि की प्राप्ति होती हैं।  

युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि करौली जिला अपनी प्राकृतिक सौन्दर्यता के कारण राजस्थान में एक विशेष पहचान रखता है। इस सौन्दर्यता को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए बनाए रखना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष कल्लू प्रजापति ने कहा कि वर्तमान में वृक्षों का उन्मूलन किया जा रहा है। वृक्षों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। 

एनएसओ करौली ने तुरसंगपुरा के पटेल स्टेडियम में सार्वजनिक स्थानों यथा- विद्यालय , पंचायत भवन, मोक्षधाम, मंदिर इत्यादि पर वृक्षारोपण किया और सभी पेड़ पौधे की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी दी । सभी युवाओं को वृक्षों की सुरक्षा, देखभाल करना, पानी डालना, पशुओं से बचाव इत्यादि की जिम्मेदारी दी गई। 
समाजसेवी भूरसिंह मीना ने बताया कि एनएसओ, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों यथा- रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण, जल संरक्षण, नशामुक्ति अभियान इत्यादि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। 

वृक्षारोपण के तहत तुलसी, पीपल , बरगद, नीम , अशोक खेजड़ी, शीशम इत्यादि के लगभग 51 पेड़ लगाए गए। इस दौरान हेमराज, विनोद, विकास, कानू, जीतेश, रिंकू इत्यादि युवा सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments