इंडोनेशिया व अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधिमंडल का RCCI के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (RCCI) द्वारा आज चैम्बर कार्यालय, जयपुर में इंडोनेशिया दूतावास, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर इंडोनेशिया दूतावास के युधो सासोंग्को – कार्यवाहक राजदूत अहमद रामा आजी नसुशन एरविन मुहम्मद अकबर – मंत्री परामर्शदाता योगा महादिर्का – तृतीय सचिव ने RCCI सदस्यों के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी Trade Expo Indonesia 2026, जो दिनांक 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा, के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत एवं इंडोनेशिया के मध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने, निवेश की संभावनाओं, निर्यात अवसरों एवं विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंध रहे हैं। राजस्थान के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए इंडोनेशिया के साथ नए व्यापारिक अवसरों की अपार संभावनाएं हैं। 

ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों देशों के उद्यमियों को एक-दूसरे के बाजार, उत्पादों एवं सहयोग के अवसरों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  उन्होंने कहा कि चैम्बर सदैव अपने सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों से जोड़ने तथा वैश्विक स्तर पर राजस्थान के उद्योग एवं व्यापार को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसके अतिरिक्त दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास की कमर्शियल सेक्रेटरी रितु अरोड़ा ने भी राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (RCCI) का दौरा किया एवं चैम्बर के सदस्यों के साथ चैम्बर कार्यालय में एक संवादात्मक बैठक में भाग लिया। 

इस अवसर पर भारत एवं अमेरिका के मध्य व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने, निवेश के अवसरों तथा उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

रितु अरोड़ा जी ने RCCI सदस्यों को अमेरिका के साथ व्यापारिक अवसरों एवं संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिससे राजस्थान के उद्यमियों एवं MSME क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में  चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भंडारी, डॉ आर. एस. जैमिनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भंसाली, डॉ अरुण अग्रवाल उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश, मानद महासचिव बृजबिहारी शर्मा, नरेन्द्र कुमार जैन, चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक उपसचिव  त्रिनेत्र रोलीवाल कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

सदस्यों ने अमेरिका तथा इंडोनेशिया के साथ व्यापार, निर्यात, आयात एवं निवेश से संबंधित विषयों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ उपयोगी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में चैम्बर की ओर  कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भंडारी द्वारा दोनों देशो के दूतावास के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार समुदायों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने की आशा व्यक्त की गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments