पलसाना में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत पलसाना रानोली मंडल में जनसेविका भाविका मील गिल के नेतृत्व में पलसाना के शिव मंदिर कालीभर चिंकार में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देने का संदेश दिया। 

इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जनसेविका भाविका मील गिल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इन अभियानों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। 

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता, महिला   सदस्य, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छ भारत और हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी जनकल्याण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments