गुलाब बाग में पर्यावरण रंगोली प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ तथा भारत विकास परिषद विवेकानंद के संयुक्त तत्वावधान में 13वें वार्षिक पर्यावरण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन आज गुलाब बाग में संपन्न हुआ | भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इं. रामजी वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गज पाल सिंह राठौड़ ने की जबकि मुख्य अतिथि सांसद पत्नि डॉ. रजनी रावत थीं | रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कृत विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर ने किया | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद विवेकानंद के संस्थापक डॉक्टर प्रदीप कुमावत थे |

भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इं. रामजी वार्ष्णेय ने बताया रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम दिगंबर जैन कन्या विद्यालय की हुनर सोनी, जब की द्वितीय तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल की सुहानी जैन रही | तृतीय स्थान आलोक विद्यालय फतेहपुरा की भव्या शर्मा को मिला | सांत्वना पुरस्कार सेंट्रल एकेडमी सेक्टर 5 की मानसी मौर्य, विद्या निकेतन की माही कुँवर एवं महावीर विद्या मंदिर सेक्टर 5 के दुष्यंत वशिष्ठ को मिले |

भाविप विवेकानन्द के अध्यक्ष अशोक सांवला ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल की मनस्वी शर्मा प्रथम रही जबकि स्कॉलर्स एरिना की धारा बंदवाल द्वितीय एवं दिगंबर जैन कन्या विद्यालय की छवि प्रजापत को तृतीय स्थान मिला | धन्यबाद भाविप विवेकानंद के सचिव सुशील रांका ने दिया | कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरोज सोडानी ने किया | आयोजन में रामजस सोडाणी, देवी लाल चौहान, उदित चोबीसा, प्रकाश श्रीमाली, महेंद्र व्यास एवं बी एन स्कूल की एनसीसी की छात्रा दल का विशेष योगदान रहा |

Post a Comment

0 Comments