विद्यार्थी हितों की रक्षा हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में कार्यभार का संतुलित वितरण आवश्यक : चौथमल कुमावत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जयपुर द्वितीय के जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत के नेतृत्व में तथा बसंत जिंदल (प्रदेश अतिरिक्त मंत्री), नौरंग सहाय भारतीय (प्रदेश संयुक्त मंत्री) एवं मेघराज शर्मा (संभाग संयुक्त मंत्री) के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं जिलाधीश जयपुर श्री संदेश नायक को ज्ञापन सौंपकर प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय शिक्षा विभाग के शिक्षकों पर निरंतर बढ़ रहे अतिरिक्त कार्यभार की ओर ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में विद्यालय शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी संख्या में वीक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा अन्य परीक्षा संबंधी दायित्वों में नियुक्त किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की नियमित व्यवस्था प्रभावित होती है, पाठ्यक्रम पूर्णता में व्यवधान उत्पन्न होता है तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सीखने की निरंतरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

महासंघ ने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए केवल विद्यालय शिक्षा विभाग के शिक्षकों पर निर्भर रहने के बजाय कॉलेज शिक्षा विभाग, महाविद्यालयों के शिक्षकों तथा अन्य विभागों के पात्र एवं प्रशिक्षित कार्मिकों को भी समान रूप से परीक्षा कार्यों में दायित्व प्रदान किए जाएं। जब महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है, तब वहां कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवाओं का उपयोग भी परीक्षा प्रबंधन में किया जाना न्यायोचित एवं व्यावहारिक होगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि "विद्यालय शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनका प्रमुख दायित्व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संवहन करना है। बार-बार परीक्षा संबंधी दायित्वों में लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ता है। अतः प्रतियोगी परीक्षाओं में सभी विभागों की समुचित सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यभार का संतुलित एवं न्यायसंगत वितरण किया जाना समय की आवश्यकता है।"

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए विषय पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक स्तर पर उचित कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया।

ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान रमेश चंद गुप्ता (जिला मंत्री), अजय कुमार शर्मा (जिला संगठन मंत्री), सुनीता शर्मा (जिला महिला मंत्री), श्याम बहादुर शर्मा (कोषाध्यक्ष), सपना राठौर (जिला महिला सचिव), ओमप्रकाश टेलर (संभाग मीडिया प्रभारी), राजेश दायमा, अनिल कुमार शर्मा( जिला मीडिया प्रभारी), लक्ष्मीकांत पुरोहित (जिला मीडिया प्रभारी) एवं रोहिताश दादरवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments