पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जीत पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में मनाया विजय उत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और प्रचंड जनादेश का हर्षोल्लास चौमूं की सड़कों पर दिखाई दिया। 

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद के बाहर भव्य 'विजय उत्सव' का आयोजन किया गया। ​उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए जमकर आतिशबाजी की और 'भारत माता की जय' व 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। रामलाल शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन को मिठाई खिलाकर इस विराट विजय की बधाई प्रेषित की। 

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा ​"यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और 'विकसित भारत' के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास की मुहर है। देश की जनता ने तुष्टिकरण, भय और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है।" ​

उन्होंने इस जीत का श्रेय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल मार्गदर्शन, सशक्त संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दिया। साथ ही ​अपने सांगठनिक अनुभव को साझा करते हुए शर्मा ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार उन्हें पश्चिम बंगाल में एक माह तक प्रवास करने का अवसर मिला। 

उन्होंने कहा ​"बंगाल प्रवास के दौरान मैंने व्यक्तिगत रूप से देखा कि वहां की जनता TMC के भ्रष्टाचार और भय के शासन से त्रस्त थी। जनता के मन में 'सोनार बांग्ला' और 'भयमुक्त बंगाल' बनाने के लिए भाजपा के प्रति एक जबरदस्त लहर थी, जो आज परिणामों के रूप में सामने है।" ​रामलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के अथक परिश्रम को नमन करते हुए इस जीत को लोकतंत्र की विजय बताया।

इस विजय उत्सव के दौरान भाजपा नगर मंडल के बाबूलाल सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, मुकेश चोपड़ा, रामावतार अग्रवाल, रामलाल चोपड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, प्रहलाद टेलर, महेश शेरावत, मुकुल अग्रवाल, राजेंद्र फौजी, धर्मेन्द्र बंजारा, संदीप कुमावत, बाबूलाल कुमावत, मदन गोरा, जितेंद्र सैनी, मोहन लाल यादव, सुभाष शोकिल, मनोज बागोरिया, राजेंद्र प्रजापत, अमित सैनी, चेतन सैनी, मोहन जलुथरिया, माहिर गोरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments