प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर ने की प्रकृति एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 की घोषणा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU) के मुख्यालय पर महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें गहन मंथन के पश्चात 'प्रकृति एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026' की घोषणा की गईं  |

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इस बैठक में विशेषज्ञों की समिति ने 22 अप्रैल 2026 को 'पृथ्वी दिवस' के अवसर पर देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित पर्यावरण स्थिरता गतिविधियों की समीक्षा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समन्वयकों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। 

समिति ने राज्य, क्षेत्रीय और जिला स्तर के समन्वयकों द्वारा सोसाइटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण मिशन को आगे बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया।

विशेषज्ञ समिति में निम्न सदस्य थे :-

1. प्रो. एल. एन. हर्ष (पूर्व कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर) — अध्यक्ष

2. प्रो. सवितस्मिता विलासराव चव्हाण (पूर्व अध्यक्षा एवं प्रोफेसर, भूगोल विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय) — सदस्य

3. प्रो. ए. पी. मिश्रा (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, भूगोल विभाग, बीएचयू, वाराणसी) — सदस्य

4. प्रो. प्रदीप त्रिखा (पूर्व अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, MLSU एवं उपाध्यक्ष, PRSU) — प्रभारी एवं सदस्य

5. एच. एल. व्यास (सचिव, प्रकृति रिसर्च सोसाइटी एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर) — सदस्य

प्रकृति एक्सीलेंस अवार्ड्स - पृथ्वी दिवस 2026 के विजेता: - समिति की सिफारिशों के आधार पर, सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. पी. आर. व्यास ने निम्नलिखित नामों की घोषणा की:

1- जिला स्तरीय केंद्र, प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU)  उत्तरकाशी: डॉ. सुमिता पंवार (जिला समन्वयक)

2-विशिष्ट केंद्र (जनजातीय क्षेत्र), प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU) बांसवाड़ा (राजस्थान): प्रो. लक्ष्मण परमार (क्षेत्रीय समन्वयक)

3-क्षेत्रीय केंद्र, प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU)  उज्जैन (मध्य प्रदेश): डॉ. मोहन निमोले (क्षेत्रीय समन्वयक)

4- राज्य स्तरीय केंद्र, प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU)  श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड): प्रो. बी. पी. नैथानी (राज्य समन्वयक)

सोसाइटी के सचिव एच. एल. व्यास ने बताया कि ये पुरस्कार उन केंद्रों को दिए गए हैं जिन्होंने पृथ्वी दिवस पर जमीनी स्तर पर पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता के लिए अनुकरणीय कार्य किया है।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments