जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जनगणना 2027 को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन चार्ज जनगणना अधिकारी कम अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना है जो मोबाइल ऐप द्वारा की जाएगी।


यह 16 मई से 14 जून तक चलेगी साथ ही 1 मई से 15 मई तक स्वगणना का विकल्प दिया गया है इसके लिए सभी प्रगणक,पर्यवेक्षक को स्वगणना के लिए अपने ब्लॉक में जागरूक करने के लिए निर्देश दिए। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर रामवीर मीणा एवं संजय शर्मा द्वारा जनगणना 2027 का परिचय कानूनी प्रावधान एचएलबी, एचएलओ ऐप, स्वगणना में प्रगणक व पर्यवेक्षक की भूमिका, भवन जनगणना,मकान, नजरी नक्शा का व्यावहारिक ज्ञान दिया। प्रकोष्ठ प्रभारी रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास की गणना करनी है, जिसमें 1 मई से 15 मई तक स्वगणना तथा 16 मई से 14 जून तक प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर जनगणना कार्य करना है। 

चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका महुआ द्वारा 41 प्रगणक और 6 सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया जिसके माध्यम से घरों की स्थिति सुविधाओं और संपत्तियों का विवरण जुटाना है। इस अवसर पर संगीता, यतीश रावत सहित प्रगणक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। 'अपना फर्ज निभाना है जनगणना 2027 कार्यक्रम को सफल बनाना है के लिए सभी प्रशिक्षणार्थीयो से स्वगणना प्रपत्र भरवाया गया। इसी के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments