मुस्कान क्लब में विश्व हास्य दिवस पर हास्यपूर्ण कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सदैव विविधता के पक्षधर रहे मुस्कान क्लब में विश्व हास्य दिवस के अवसर पर आज हास्य-आधारित विधाओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। परंपरानुसार अशोक चौबीसा द्वारा ईश्वर वंदना के पश्चात मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने प्रस्तुतियों की शुरुआत की।


लक्ष्मी आसवानी, राजू बड़वा, निधि बंसल, भगवती इंद्रावत, राज कुमार बाफना, बिहारी लाल कनेरिया, हेमलता शर्मा, कुसुम लता त्रिपाठी,  अजीत सिंह खींची,  हिम्मत कोठारी,  अशोक कुमार चौबीसा, वी.बी. श्रीमाली, ईश्वर जैन कौस्तूभ, आर.सी. जोशी, उषा कुमावत,  कुलबीर सिंह,  सूरजमल पोरवाल तथा रजनी जोशी की हास्य विनोद से लबरेज प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को हँसा हँसा कर लोटपोट कर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि साहित्य-समृद्ध मुस्कान क्लब के सदस्य जगदीश पालीवाल एवं गोपाल कनेरिया ने गायत्री मंत्र की शक्ति तथा गीता सार आदि के प्रभाव को अत्यंत रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। संपादक आर.सी. जोशी ने सभी सदस्यों से मधुर मुस्कान पत्रिका के लिए शीघ्र अपनी रचनाएँ भेजने का आग्रह किया।

इसके बाद  के.के. त्रिपाठी द्वारा स्व. संगीता जाजपुरिया की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में एम.पी. माथुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments