रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में पोस्टमास्टर कहानी के नाट्य मंचन ने बांधा समां

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं (जयपुर) के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय,राधास्वामी बाग चौमूं में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साहित्य, रंगमंच और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विश्व प्रसिद्ध कहानी “पोस्टमास्टर” का प्रभावशाली नाट्य मंचन रहा। संस्थान अध्यक्ष, रंगमंच कलाकार सुनील सोगण द्वारा प्रस्तुत मंचन ने विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को भावुक कर दिया। कहानी में रतन और पोस्टमास्टर के बीच मानवीय संवेदनाओं, अकेलेपन और आत्मीय संबंधों को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुति को बड़े ध्यान और भावनात्मक जुड़ाव के साथ देखा।

इस अवसर पर सुनील सोगण ने विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियों, अभिनय कला, संवाद अभिव्यक्ति तथा साहित्य और नाटक के महत्व की जानकारी दी। साथ ही रंगमंच से जुड़ी विभिन्न अभ्यास गतिविधियाँ भी करवाई गईं। इसके पश्चात सुनील सोगण द्वारा “सुकून” एकल नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसमें मानवता, भाईचारे और जीवन में सच्चे सुकून का संदेश दिया गया। “पोस्टमास्टर” कहानी और “सुकून” नाटक के सुनील सोगण के एकल मंचन ने सभी को गहराई से प्रभावित कर सोचने पर मजबूर कर दिया। नाटक को विद्यार्थियों एवं उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचिता कुमारी एवं उपप्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सेठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष ओपी. सेठी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लल्लू राम जाट, संतोष सैनी, भावना सोनी, मनोज कुमार, सविता शर्मा, लता वर्मा, सुमन सैनी, राजेश कुमार नागर, मूल चंद रैगर, सुनीता शर्मा, दिनेश कुमार मुंडोतिया, रीमा टांक, दीपिका वर्मा, सोनिया मारवाल, उमेश कुमावत, ईश्वर लाल, मंजु कुमारी एवं नीरू शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में संस्था परिवार की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments