नवीन आपराधिक एवं साइबर कानूनों पर लोक अभियोजकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला 9 मई को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा आगामी 9 मई, 2026 को जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में लोक अभियोजकों एवं विशेष लोक अभियोजकों के लिए एक दिवसीय महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला की तैयारियों के संबंध में सोमवार को शासन सचिवालय में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विभाग के उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान विधि मंत्री पटेल ने कार्यशाला के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में लोक अभियोजकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश में लागू हुए नवीन आपराधिक कानूनों, बढ़ते साइबर अपराधों और विशेष रूप से दिव्यांगजनों से संबंधित कानूनों की गहन समझ विकसित करना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यशाला के माध्यम से अभियोजन तंत्र को और अधिक प्रभावी, सशक्त और पारदर्शी बनाने पर बल दिया जाए।

विधि मंत्री ने कहा कि समय के साथ कानूनों में आ रहे बदलावों के अनुरूप अभियोजकों को प्रशिक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि आमजन को परिणामकारी न्याय सुलभ हो सकेगा।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में राजस्थान के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद और विधि मंत्री जोगाराम पटेल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव (विधि) राजेंद्र काछवाल सहित विधि विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अब तक की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments