जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नाटकवाला कला मंच, आमेर के तत्वावधान में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा, साहित्य और रंगमंचीय अभिव्यक्तियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में रंगमंच कलाकार एवं गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव टैगोर के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सुनील सोगण ने गुरुदेव टैगोर का विश्व प्रसिद्ध गीत “एकला चलो रे” प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने शायर ताहिर फ़राज़ की सुप्रसिद्ध कविता “दिन वो भी क्या थे जब हम अपने देश में रहते थे” का प्रभावशाली वाचन कर कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुदेव के चर्चित उपन्यास गोरा का वाचन भी किया।

अपने संबोधन में सुनील सोगण ने कहा कि आज के समय में गुरुदेव टैगोर के विचारों और साहित्य को युवा रंगकर्मियों तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी आयोजनों की प्रतीक्षा करने के बजाय कलाकारों को स्वयं आगे आकर साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। टैगोर के साहित्य, संगीत और नाट्य दृष्टि को आत्मसात कर बाल रंगमंच के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन नाटकवाला कला मंच के निदेशक ओम प्रकाश सैनी द्वारा किया गया। बाल कलाकार अवनी सैनी एवं युग सैनी ने गुरुदेव द्वारा रचित राष्ट्रगान “जन गण मन” प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यिक और राष्ट्रभक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया। सभी उपस्थित कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने गुरुदेव टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम मेँ विशेष सहयोग चंदी देवी हंसा सैनी का रहा |

इस अवसर पर ओम प्रकाश सैनी ने गुरुदेव टैगोर रचित नाटक चंडालिका से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से यह नाटक उनके मन और रंगमंचीय यात्रा का हिस्सा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “चंडालिका” केवल एक नाटक नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त छुआछूत, असमानता और आत्मसम्मान की लड़ाई का सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा है कि भविष्य में टैगोर जयंती के अवसर पर “चंडालिका” का मंचन रवीन्द्र मंच या जवाहर कला केंद्र जैसे बड़े मंचों पर किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष बड़े मंचों पर अवसर नहीं मिलने के बावजूद टैगोर की प्रेरणादायक पंक्ति “एकला चलो रे” से प्रेरणा लेकर नाटकवाला कला मंच पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी साहित्यकारों और महान विभूतियों की जयंती मनाते हुए नए कलाकारों को रंगमंच से जोड़ने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069