मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता विषय पर एक विशेष संवादात्मक सत्र हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, साँगानेर के विद्यालय सभागार में कक्षा V से VIII तक की छात्राओं एवं उनकी माताओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता विषय पर एक विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया |

इस सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन पारुल जैन द्वारा किया गया, जो पिछले 12 वर्षों से राजस्थान में किशोरावस्था एवं मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। सत्र में मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता, स्वच्छता संबंधी उपायों तथा इससे जुड़े भावनात्मक परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे पारुल जैन एवं उपस्थित माताओं द्वारा संपन्न किया गया। विद्यालय की प्राचार्या आशी श्रीवास्तव ने अतिथियों का ग्रीनगोल्ड भेंट कर सम्मान किया। पारुल जैन की विस्तृत प्रस्तुति में मासिक धर्म चक्र, स्वच्छता प्रबंधन, पोषण तथा स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।  

खुले संवादात्मक सत्र के माध्यम से माताओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सहज वातावरण में अपनी जिज्ञासाएँ रखने तथा भ्रांतियों का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिला। विद्यालय प्राचार्या का माताओं से यह विशेष अनुरोध रहा कि इसे वर्जना (टैबू) न समझा जाए बल्कि बिटिया के साथ इस विषय पर निस्संकोच चर्चा की जाए ।

सत्र का समापन छात्राओं द्वारा अपनी माताओं को धन्यवाद स्वरूप पत्र एवं शुभकामना कार्ड भेंट करने के साथ हुआ। यह कार्यशाला जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ माँ-बेटी के संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने में सफल रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments