अमरकंटक में नमामि देवि नर्मदे काव्य संकलन का हुआ लोकार्पण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) मध्यप्रदेश के अमरकंटक स्थित श्री मृत्युंजय आश्रम में पूज्य महामंडलेश्वर एवं देवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष परमहंस स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में ‘नमामि देवि नर्मदे’ अंतरराष्ट्रीय साझा काव्य संकलन का भव्य लोकार्पण किया गया। 

आध्यात्मिक एवं साहित्यिक गरिमा से ओतप्रोत इस आयोजन में देश-विदेश के साहित्यकारों, संत-महात्माओं एवं हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।अपने आशीर्वचन में स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि साहित्यिक संकलन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस नश्वर संसार में ग्रंथ ही अमर रहते हैं तथा साहित्य सदैव मानव समाज का मार्गदर्शन करता आया है।

संकलन के प्रधान संपादक डॉ. सुनील परीट ने बताया कि ‘नमामि देवि नर्मदे’ में भारत के विभिन्न राज्यों सहित अमेरिका, मॉरीशस, बेल्जियम, इंग्लैंड एवं ओमान जैसे देशों के 170 से अधिक रचनाकारों की माँ नर्मदा को समर्पित रचनाएँ शामिल की गई हैं। संकलन के सह-संपादक मॉरीशस के डॉ. सोमदत्त काशीनाथ ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया है।

विशेष बात यह रही कि राजस्थान के सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील क्षेत्र के शिक्षक कवि एवं साहित्यकार महेन्द्र सिंह कटारिया की भावपूर्ण काव्य रचना ‘हे अमृतमयी माँ’ को भी इस अंतरराष्ट्रीय संकलन में स्थान मिला है। 

उनकी रचना में माँ नर्मदा की महिमा, आध्यात्मिक स्वरूप एवं जीवनदायिनी चेतना का भावपूर्ण वर्णन किया गया है। क्षेत्रवासियों एवं साहित्य प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। कार्यक्रम में भागवत कथाकार राममूर्ति मिश्र, यजमान राजेंद्र अग्रवाल सहित अनेक संत-महात्मा, साहित्यकार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments