बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पर राहगीरों को दी शीतल पेयजल सेवा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भगवान बुद्ध की जयन्ती और बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सभी समाज बन्धुओं ने बुद्ध सर्किल, द्वारकापुरी, राणा सांगा मार्ग, प्रताप नगर, पर राहगीरों को भीष्ण गर्मी के मौसम में शीतल पेय जल सेवा कर महात्मा बुद्ध के सन्देशों का पालन किया।

महोत्सव के संयोजक अतर सिंह ने बतलाया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महात्मा बुद्ध की 2589वीं जयन्ती पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सर्वप्रथम बुद्ध सर्किल पर स्थापित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प और फूलमालायें अर्पित करते हुये मोमबत्ती प्रज्जलित कर बुद्ध वन्दना की गई। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में सर्किल के किनारें आने-जाने वाले राहगीरों और आमजन को शीतल पेयजल और शर्बत पीला कर गर्मी में राहत प्रदान की। 

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगियों के रूप में चरण सिंह, तितरीया राम, भगवान सिंह, किस्सा राम, वीर सिंह, ओमप्रकाश, अशोक, गुलाब चन्द बैरवा, विजय मेघवाल, रामस्वरूप के साथ-साथ मातृशक्ति में शामिल कान्ता, शारदा, शीला के अलावा कई युवा वर्ग के सदस्य भी शामिल हुये जिनके सक्रिय सहयोग और महात्मा बुद्ध के आदर्शों के अनुरूप आमजन की सेवा भावना से आज का यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध और बुद्धिजीवियों द्वारा महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये उनके बताये गये मार्ग का आज के भागदौड़ की जिन्दगी में आमजन की सेवा की सार्थकता बतलाई गई।कार्यक्रम के अन्त में महात्मा बुद्ध सोसायटी, प्रताप नगर के अध्यक्ष तितरिया राम द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों और आमजन का हार्दिक आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments