Manoraman 2026 के पोस्टर का का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) 3S Records द्वारा आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता “Manoraman 2026” के पोस्टर का विमोचन दिशा संदेश मीडिया कार्यालय में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में संगीत एवं कला जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. विजय सिद्धा, डॉ. वंदना कल्ला, हेमंत भट्ट, दिशा संदेश मीडिया के विकास एवं अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के भीतर संगीत और कला के प्रति अपार प्रतिभा मौजूद है | आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और उचित मार्गदर्शन देने की है। Manoraman 2026 जैसी प्रतियोगिताएं नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं, बल्कि भारतीय संगीत संस्कृति को भी नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि Manoraman 2026 एक ऑल इंडिया लेवल सिंगिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें देशभर से प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। 

प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 15 मई से प्रारंभ किए जाएंगे। प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों का चयन उनकी गायन प्रतिभा, प्रस्तुति एवं संगीत की समझ के आधार पर किया जाएगा।

कार्यक्रम में यह भी विशेष रूप से बताया गया कि प्रतियोगिता के विजेता का गीत 3S Records द्वारा ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इससे विजेता प्रतिभागी को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए गायकों को एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां से वे अपने संगीत करियर की नई शुरुआत कर सकें।

अंत में सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा देशभर के युवा कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सपनों को नई उड़ान देने की अपील की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments