प्रधानाध्यापिका ममता की व्याख्याता पद पर पदोन्नति पर दी भावभीनी विदाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, झांकड़ा (नृसिंहपुरी) की प्रधानाध्यापिका ममता के व्याख्याता पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों द्वारा गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

समारोह भावनात्मक आत्मीयता, सम्मान एवं शिक्षकीय गरिमा से ओत-प्रोत रहा, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने ममता के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ नृसिंहपुरी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी उपस्थित रहे। 

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ममता ने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर विद्यालय को नई पहचान दिलाई है। उनकी कार्यशैली सदैव प्रेरणादायी एवं समर्पणपूर्ण रही।

समारोह के दौरान अध्यापक सांवरमल सैनी ने ममता को तिलक लगाकर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पदोन्नति की खुशी पर प्रधानाध्यापिका ममता ने कार्यालय हेतु एक बड़ी आलमारी विद्यालय को भेंट की। विदाई के भावुक क्षणों में उपस्थित जनों ने उनके स्नेहिल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव को याद करते हुए शुभाशीष प्रदान किए। 

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुगनाराम सैनी, छोटूराम सैनी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सदस्य जयसिंह शेखावत, हेमराज सैनी, कैलाश चन्द, दीपक कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष भी मौजूद रहे। समारोह सौहार्द, सम्मान एवं प्रेरणादायी वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments