जागृति संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु 15 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जागृति संस्थान द्वारा नाबार्ड के सहयोग से स्थापित पुष्कर किसान समृद्धि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में 15 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम (MEDP) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 18 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30 ग्रामीण महिलाओं को आंवला प्रसंस्करण एवं गुलाब आधारित उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड अजमेर की जिला विकास प्रबंधक (DDM) रूबीना बानो द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को मूल्य संवर्धन एवं सूक्ष्म उद्यमों से जोड़ना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि MEDP जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

जागृति संस्थान के प्रतिनिधि मनीष मिटावा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्कर किसान समृद्धि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाबार्ड की 10,000 एफपीओ योजना के अंतर्गत गठित एक सक्रिय किसान उत्पादक संगठन है, जहाँ प्रशिक्षण हेतु सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। 

प्रशिक्षण केंद्र में सुव्यवस्थित प्रशिक्षण हॉल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं बेहतर वेंटिलेशन जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त आंवला एवं गुलकंद निर्माण हेतु आधुनिक मशीनरी जैसे आंवला कटिंग मशीन, गुलकंद मशीन, पैकेजिंग मशीन तथा कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आंवला कैंडी, मुरब्बा, जूस, गुलकंद, गुलाब शरबत एवं अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन, उद्यम प्रबंधन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में सेतु रावत एवं भगवान सिंह प्रतिभागियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस प्रतिभागियों के लिए एक्सपोजर विजिट, अनुभव साझा सत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जागृति संस्थान का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments