अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी से की मुलाकात

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान (IMF) के अध्यक्ष एवं राजस्थान फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के प्रवासी कॉर्डिनेटर डॉ. अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन भारत शाखा  के अध्यक्ष सज्जन सर्राफ ने की। उन्होंने व्यापारिक समुदाय को सशक्त बनाने एवं निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान के मुख्य संरक्षक बाल किशन बालसरिया (गोकुल डिपार्टमेंटल स्टोर), राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से आशीष तिवाड़ी एवं विमल केडिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन, राजस्थान (IMF) एक प्रतिष्ठित सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन है, जो देश-विदेश में मारवाड़ी समाज को एकजुट करने, व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था निरंतर सामाजिक सेवा, शिक्षा, व्यापारिक सहयोग एवं युवा नेतृत्व विकास के लिए कार्यरत है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम सांसद घनश्याम तिवाड़ी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात बंगाल एवं राजस्थान में व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के विषय पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

साथ ही राजस्थान में राजस्थानी भाषा को लेकर लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इस संबंध में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश भी दिए हैं कि राज्य के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को शीघ्र लागू किया जाए। अतः इस हेतु सांसद से निवेदन किया कि राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने हेतु पुरजोर प्रयास किए जाएँ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments