राजकीय सहरिया पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर-2026 के लिए अब प्रवेश 22 मई तक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के एकीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया के तहत सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में स्नातक पार्ट प्रथम सेमेस्टर प्रथम बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. एवं बी कॉम एचआर की प्रवेश प्रक्रिया 01 मई 2026 से प्रारंभ हो गई है, जिसके आवेदन की अंतिम तारीख अब 15 मई से बढ़ कर शुक्रवार 22 मई-2026 हो गई है।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जय भारत सिंह ने अवगत करवाया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तारीख शुक्रवार 01 मई 2026 से आरम्भ होकर अब नये शेड्यूल के अनुसार अन्तिम तारीख शुक्रवार 22 मई 2026 तक चलेगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि  महाविद्यालय में भूगोल, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, मनोविज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं गृह विज्ञान विषय बी.ए. स्तर पर उपलब्ध हैं। बी.एस.सी. स्तर पर गणित, रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र एवं प्राणीशास्त्र विषय उपलब्ध हैं, तथा बी. कॉम. में एबीएसटी, बीएडीएम एवं ईएएफएम विषय उपलब्ध हैं। 

उल्लेखनीय है कि यूजीसी द्वारा जारी एईडीपी (एप्रेंटीशिप एमबेडेड डिग्री प्रोग्राम) कोर्सेस के तहत कालाडेरा काॅलेज में तीन वर्षीय बी.काॅम-एचआर व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित है। महाविद्यालय में  एन.सी.सी., एन.एस.एस., रोवर-रेंजर्स, खेल विभाग एवं साहित्य एवं सांस्कृतिक जैसी अनेक सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध है। महाविद्यालय में बेहतरीन प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विभिन्न खेल मैदानों के साथ ओपन जिम उपलब्ध हैं। 

महाविद्यालय में बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम/ बी.कॉम एच आर प्रथम वर्ष प्रवेशित विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थी निधारित कार्यक्रम के अनुसार नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर, प्रवेश नीति अनुसार अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। महाविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर-2026 की प्रवेश नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर आशा सक्सेना है। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के बी ए प्रवेश प्रभारी प्रो. मानप्रकाश मीणा एवं डॉ. जितेंद्र लोढ़ा ने चौमू तहसील के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रचार प्रसार किया। उन्होंने स्कूल के स्टाफ एवं विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए स्थानीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्त विशेषताओं से अवगत करवाया। प्रचार प्रसार के दौरान मिले स्थानीय सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य ,स्टाफ और विद्यार्थियों का अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।

नए एडमिशन शेड्यूल की नोट रखने वाली तारीखें -

आवेदन की आखिरी तारीख-22 मई

कागजों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन- 25 मई तक

पहली कट-ऑफ- 26 मई

महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा कराने की अंतिम तिथि-30 मई

एडमिशन की फाइनल लिस्ट-01 जून

कॉलेज में पढ़ाई शुरू- 01 जुलाई

आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी :-

विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास, आय प्रमाण-पत्र और मूल या मूल प्राप्त न होने की दशा में इंटरनेट या डिजिलॉकर से प्राप्त मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड प्रतियां स्कैन कर अपलोड करनी होंगी। विभाग ने इस बार उन छात्रों को भी राहत दी है, जो पहली सूची में नाम आने के बावजूद किसी कारणवश फीस जमा नहीं करा पाए। ऐसे छात्रों को सीटें रिक्त रहने पर प्रवेश का दोबारा अवसर दिया जाएगा।

ध्यान रखने योग्य नीतिगत तथ्य :-

नई प्रवेश नीति में सह शिक्षा (को-एड) कॉलेजों में छात्राओं के लिए 30% सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित रहेंगी।

आत्मरक्षा में ब्लैक बेल्ट प्राप्त छात्राओं को मेरिट में 5 प्रतिशत बोनस अंकों का लाभ मिलेगा।

मूक-बधिर व दृष्टिबाधितों को उनकी पसंद के कॉलेज व संकाय में सीधे प्रवेश। ट्रांसजेंडर को न्यूनतम उत्तीर्णांक होने पर ही प्रवेश मिलेगा।

दो साल के अंतराल की बाध्यता भी समाप्त। बिना रुकावट स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments