प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर EPFO की महत्वपूर्ण बैठक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) द्वारा आज चैंबर भवन, जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), मुख्यालय, नई दिल्ली के माननीय अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के साथ एक महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक आयोजित की गई।


यह बैठक प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के संदर्भ में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य नियोक्ता संगठनों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से योजना के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना था।  बैठक में EPFO के पी. बी. वर्मा अतिरिक्त सीपीएफसी, प्रधान कार्यालय दिल्ली एवं परितोष कुमार आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न क्षेत्रों-एमएसएमई, विनिर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र-से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर डॉ. के.एल. जैन, अध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सत्र को संबोधित करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों एवं लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और अधिक से अधिक नियोक्ताओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा की  यह योजना संगठित क्षेत्र में नए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है इस योजना द्वारा नए कर्मचारियों के पंजीकरण पर नियोक्ताओं को प्रोत्साहन एवं वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं।

बैठक के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा योजना के सरलीकरण, व्यापक जागरूकता, लाभों के समयबद्ध वितरण तथा एमएसएमई क्षेत्र के लिए विशेष प्रोत्साहनों की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान, कौशल विकास योजनाओं के साथ समन्वय तथा नियोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने जैसे सुझाव भी दिए गए।

अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने उद्योग जगत से प्राप्त इन सुझावों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि इन पर गंभीरता से विचार कर योजना को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाया जाएगा। 

RCCI ने रोजगार सृजन एवं कार्यबल के औपचारिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए EPFO के साथ पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।

सत्र का समापन चैम्बर के मानद महासचिव बृज बिहारी शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी हितधारकों ने एक सशक्त एवं समावेशी रोजगार व्यवस्था के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

इस अवसर पर चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष डी. एस. भण्डारी, डॉ. आर. एस. जैमिनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आर. पी. बटवाडा, आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, विजय गोयल, मानद सचिव सुधीर भंसाली, यंग वीमेन इंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन चांदनी जग्गा, सोनिका महरवाल, चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़ संयुक्त सचिव अमित पारीक सहित उद्योगपति, युवा उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी की एवं लाभ प्राप्त किया ।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments