प्रदेश में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई जारी, 22410 लीटर वॉश नष्ट, 73 अभियोग दर्ज, 12 गिरफ्तार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वॉश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गये है।


जिला जालोर में ईपीएफ की बड़गांव से बापला रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक मारूति कार की जांच करने पर अन्य राज्य में बिक्री योग्य अवैध मदिरा के 24 कार्टन व देसी मदिरा के 14 कार्टन सहित कुल 38 कार्टन जब्त कर अभियोग दर्ज किया। इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही व अनुसंधान जारी है। भीलवाड़ा में अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 2 अभियोग दर्ज किए गए। श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर क्षेत्र में दबिश देते हुए 400 लीटर वॉश एवं 2 पुरानी भट्टियां नष्ट की गई। इसी क्रम में श्रीगंगानगर के पड़त मदिरा क्षेत्र में कार्रवाई कर एक कार्टन में 28 पव्वे जीएसएम बरामद किया। सूरतगढ पड़त मदिरा दुकान भोजेवाला क्षेत्र में दो कार्टन में 78 पव्वा जीएसएम बरामद किया। इसी क्षेत्र के ग्राम मानेवाल, सादक वाला एवं फरीदसर में दबिश देकर 300 लीटर वॉश एवं 2 कच्ची भट्टियां भी नष्ट की गई। 

इसी प्रकार हनुमानगढ़ के मक्कासर और अमरपुरा क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई कर 2400 लीटर वॉश सहित 6 कच्ची भट्टियां नष्ट कर 2 अभियोग दर्ज किए गए। अलवर जिले के आबकारी थाना क्षेत्र रामगढ़ व राजगढ़ में ईपीएफ दल ने दबिश देकर करीब 2 हजार लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की। मौके पर 2 अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। भरतपुर के आबकारी थाना क्षेत्र डीग के सीकरी पहाड़ी, गोपालगढ, कामां एवं सतवाड़ी में दबिश देते हुए 182 पव्वे विभिन्न ब्रांड एवं 107 बीयर विभिन्न ब्रांड की जब्त की गई। मौके से अभियुक्त फरार हो गया। अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। आबकारी थाना क्षेत्र खेरवाड़ा में ईपीएफ दल ने 1500 लीटर महुआ वॉश नष्ट करते हुए मौके से 50 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। मेड़ता सिटी में ईपीएफ दल ने दबिश देकर 500 लीटर वॉश नष्ट किया साथ ही 12 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। 

बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ में अवैध मदिरा पर कार्रवाई करते हुए 3 हजार लीटर वॉश नष्ट किया एवं 55 बोतल हथकड़ शराब की बरामद की गई। मौके से शराब भट्टी के उपकरण भी जब्त करते हुए 5 अभियोग दर्ज किए। पाली आबकारी निरोधक दल ने दबिश देते हुए 1 हजार लीटर वॉश एवं 3 पुरानी भट्टियां नष्ट की। मौके से 52 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। 

प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 3 मई 2026 तक 73 अभियोग दर्ज करते हुए 108.58 लीटर देशी मदिरा, 355.98 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 98.15 लीटर बीयर एवं 370 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इसी क्रम में 22410 लीटर वॉश नष्ट किया। एक चारपहिया एवं एक दुपहिया वाहन सहित 2 वाहन जब्त करते हुए 12 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है। 


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments