शाहपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET 2026 मामले को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) विधायक मनीष यादव के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर NEET 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया कि देशभर के लाखों छात्र NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अपने भविष्य के सपनों के साथ शामिल होते हैं, लेकिन बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से मेहनती छात्रों और अभिभावकों का विश्वास टूट रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 के NEET तथा अब वर्ष 2026 की परीक्षा में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की, कि पूरे मामले की न्यायिक जाँच  करवाई जाए। साथ ही National Testing Agency (NTA) को भंग करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई।

ज्ञापन में प्रभावित छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, निःशुल्क कानूनी सहायता, आर्थिक मुआवजा तथा परीक्षा में निःशुल्क परिवहन एवं सुरक्षित ठहरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट, रामेश्वर गोरेटा, रामगोपाल रावत, n s u i जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया, मूलचंद रावत, ब्लॉक सचिव जितेंद्र शर्मा, पार्षद असलम कुरैशी, घनश्याम सैनी, पूर्व पार्षद रामावतार गुर्जर, नगर उपाध्यक्ष शाहरुख खान, गौतम जांगिड़, अर्जुन सैनी, नगर कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी लोकेश समोता, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रकाश पलसानिया, सुभाष कुम्हार, विशाल पलसानिया, अक्षय सैनी, अर्जुन कुम्हार, सुभाष बढ़ाना, प्रवीण मेहरा सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments