राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं में बाल रंगमंच कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं (जयपुर) के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौमूं में ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के अंतर्गत बाल रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। 

यह कार्यशाला संस्थान के अध्यक्ष एवं रंगमंच कलाकार, एम.ए. नाट्यकला गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण द्वारा संचालित “शिक्षा में बाल रंगमंच अभियान” के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को रंगमंच की मूलभूत जानकारी, अभिनय कला, संवाद अदायगी, मंच संचालन, स्वर एवं उच्चारण शुद्धि, बॉडी लैंग्वेज, भावाभिव्यक्ति, आत्मविश्वास विकास, व्यक्तित्व विकास, सार्वजनिक मंच पर बोलने की कला, टीम वर्क, रचनात्मक सोच, एकल अभिनय, समूह अभिनय, नाट्य खेल, माइम एक्ट, कहानी मंचन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने विद्यार्थियों को बताया कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रभावी कला है। उन्होंने कहा कि बाल रंगमंच बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करता है।

ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर प्रभारी कलावती चतुर्वेदी ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक समझ विकसित होती है। इस अवसर पर केदारमल कुमावत, सुरेश कुमार सैनी, मनफूली देवी एवं सुमन योगी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments