जनगणना 2027 प्रगणक पर्यवेक्षक प्रशिक्षण संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) देश की 16वीं और प्रथम डिजिटल जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु चार्जस्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत नगरपालिका महवा मीटिंग हाल में उपखण्ड जनगणना अधिकारी (एसडीएम) मनीषा रेशम के निर्देशन व चार्ज जनगणना अधिकारी ईओ प्रमोद कुमार शर्मा ने मार्गदर्शन में फील्ड ट्रेनर संजय शर्मा व रामवीर मीना ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनगणना 2027 का परिचय, एचएलबी सीमाओ का लेआउट, नजरी बक्शो को तैयार करना, एचएलओ ऐप डाउनलोड कर उत्तर भरने की विधि उसका उपयोग व डेटा का सत्यापन का अभ्यास कराया |

प्रकोष्ठ प्रभारी रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि चार्ज अधिकारी नगरपालिका महवा ने सभी 80 प्रगणको व 13 पर्यवेक्षको को प्रशिक्षण दिया। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना की जायेगी जिसमे 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना के लिए प्रेरित करने तथा 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर प्रगणक एचएलओ ऐप से आवास स्थिती, निर्माण सामग्री, स्वामित्व, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, ईधन, संपत्ति से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे ये सूचनाएं गोपनीय रखी जायेगी |

प्रशिक्षण समापन पर ईओ प्रमोद शर्मा ने सभी प्रगणक पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया की वे पूर्ण निष्ठा से कार्य करे | इसके लिए सभी को सेवाभाव की प्रतिज्ञा दिलाई | इस अवसर पर संगीता,रामलखन, आशीष, हेमराज, यतेश रावत सहित प्रगणक पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। जनगणना से जन कल्याण मिलकर करेंगे सभी काम की भावना के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments