जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मानव सेवा के क्षेत्र में समर्पित संस्था “अपना घर आश्रम” मुख्यालय भरतपुर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आश्रम को “फीमेल शेल्टर होम” श्रेणी में विश्व का सबसे बड़ा महिला आश्रय गृह घोषित किया गया है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड अमेरिका के मियामी स्थित “लोटस शेल्टर होम” के नाम दर्ज था।

अपना घर आश्रम उदयपुर के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि गुरुवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सभी आवश्यक मानकों, व्यवस्थाओं एवं दस्तावेजों का गहन निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण दल ने आश्रम की आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, पुनर्वास एवं सेवा व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के बाद इस उपलब्धि की घोषणा की।

आश्रम के संस्थापक बी.एम. भारद्वाज ने बताया कि भरतपुर के पास बझेरा  गाँव में “अपना घर आश्रम” वर्ष 2000 से निराश्रित, असहाय एवं परित्यक्त महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित है। वर्तमान में संस्था देशभर में 71 शाखाओं के माध्यम से हजारों महिलाओं को आश्रय, चिकित्सा, भोजन एवं सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि आश्रम में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों से कहीं अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

 संस्था द्वारा अब तक लगभग 14,700 महिलाओं का पुनर्वास कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया जा चुका है। आश्रम में प्रत्येक निवासी को “प्रभुजी” कहकर संबोधित किया जाता है, जो संस्था की सेवा संस्कृति एवं मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आश्रम परिवार एवं सेवा सहयोगियों में हर्ष का वातावरण है। संस्था पदाधिकारियों ने इसे मानवता, सेवा और भारतीय संस्कारों की जीत बताया।

अपना घर आश्रम की एक शाखा उदयपुर में 2021 से संचालित हो रही है जो वर्तमान में बेदला गांव में अरावली  लायंस क्लब एवं ट्रस्ट उदयपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए भवन में संचालित हो रही है। जहां वर्तमान में 43 प्रभुजन निवासरत हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069