युवा साहित्यकार नवीन कुमार लववंशी को मिला संगम अकादमी सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बारां (संस्कार सृजन) राजस्थान के युवा साहित्यकार नवीन कुमार लववंशी ‘नवीन राजस्थानी’ को साहित्य क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “संगम अकादमी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगम अकादमी पब्लिकेशन द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह (ऑनलाइन) में प्रदान किया गया।

बारां जिले के काकोनी गणेशपुरा में 11 जून 2007 को जन्मे नवीन कुमार लववंशी ने कम उम्र में ही साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। वर्तमान में वे स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही लेखन के प्रति निरंतर समर्पित हैं। उनके पिता दुर्गा लाल लववंशी और माता मंजू बाई हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

नवीन ‘नवीन राजस्थानी’ की लेखनी में समाज, भावनाओं और जीवन के विविध पहलुओं की गहरी झलक देखने को मिलती है। उनकी प्रमुख रचनाओं में “माया”, “दो अक्षरों का एक शब्द पिता”, “बहन”, “करुण वेदना”, “हम लड़कों का जीवन”, “नवदुर्गा”, “जरूरी है क्या”, “पतंग” और “क्यों आई तू दिवाली” जैसी चर्चित कृतियाँ शामिल हैं।

साहित्य के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक वे 100 से अधिक कविताएँ, 15 से अधिक कहानियाँ और 50 से अधिक लेख लिख चुके हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय डिजिटल मंच पर उनका उपन्यास “एक आख़िरी मुलाकात” और कविता संग्रह “प्रेम ही तो था” भी प्रकाशित हो चुके हैं।

इससे पहले भी उन्हें “काव्य भारती सम्मान”, “मां भारती सेवा सम्मान 2025” और “कविता शिरोमणि सम्मान 2026” जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

संगम अकादमी सम्मान प्राप्त करने पर साहित्यिक जगत में खुशी की लहर है। यह सम्मान न केवल उनकी अब तक की उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि भविष्य में और उत्कृष्ट रचनाओं के लिए प्रेरणा भी है। इतनी कम उम्र में साहित्य के प्रति उनका समर्पण उन्हें युवा लेखकों की श्रेणी में एक विशिष्ट स्थान दिला रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments