कब होगी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की मांग पूरी, कब होंगे प्रमोशन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राधाकृष्णन शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सोनी ने कहा की राजस्थान सरकार एवं शिक्षा विभाग में हाल ही में अलग अलग विषयो के 11881 द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी कर व्याख्याता के रूप में पदोन्नत किया है 13 अप्रैल को जोधपुर में आयोजित डीपीसी बैठक में यह डीपीसी संपन्न हुई और 18 अप्रैल को चयनित आदेश जारी कर दिए गए उसके बाद इन व्याख्याताओ के यथास्थान पर कार्य ग्रहण के आदेश भी जारी कर इनको कार्यग्रहण करवा दिया गया |


जयपुर जिलाध्यक्ष कैलाश सैन ने कहा की राजकीय सेवा में पदोन्नति करना एक प्रक्रिया है और उसे प्राप्त करना एक कर्मचारी का अधिकार है और उसको मिलना चाहिए और सरकार उसे अधिकार को पूर्ण रूप से देने का प्रयास कर रही है लेकिन जब से शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद यथास्थान के कार्यग्रहण का कार्य शुरू हुआ है तब से विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है | जैसे देखते हैं कि यदि सेकंड ग्रेड सें व्याख्याता के पद पर पदोन्नति के बाद विद्यालयों मे द्वितीय श्रेणी के शिक्षकों के पद रिक्त हों गये है जिसका असर विद्यालयों के नामांकन पर भी दिखाई दे रहा है क्योंकि अभिभावकों और आम जन को लगता है की यह पद रिक्त ही रहेंगे तो कौन पढ़ायेगा बच्चों को,हमारे बच्चों का भविष्य अधर मे हों जायेगा |

इन व्याख्याताओ की शीघ्र ही काउंसलिंग होकर पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी होती है तो इसका सबसे बड़ा असर जो गिरेगा पड़ेगा वह कक्षा 9 और 10 के अध्ययन पर होगा क्योंकि कक्षा 9 और 10 में कठिन विषय गणित विज्ञान अंग्रेजी को पढाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का भी पदोन्नति का कार्य इस डीपीसी में हुआ है, जब यह व्याख्याता यहां से कहीं और चले जाएंगे तो उसे विद्यालय में सेकंड ग्रेड के पद खाली हो जाएंगे और शिक्षा विभाग में पहले से ही लगभग 40% के द्वितीय श्रेणी के पद रिक्त चल रहे हैं 3300 के लगभग विद्यालयों में पहले से ही व्याख्याता के पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं | जहां द्वितीय श्रेणी के अध्यापक उन व्याख्याताओ के विषयों का अध्यापन करवाते हैं उन विद्यालयों में अब कौन कराएगा अध्यापन सरकार और विभाग जनता की नजर में संख्यात्मक रूप से डीपीसी का कार्य करके अपने कार्यों का तो उन्नयन कर रही है लेकिन वास्तविकता में इसका लाभ विभाग में विद्यालयों को और बच्चों को नहीं मिल पा रहा है | 

कहा जाता है कि विभाग सर्वप्रथम शिक्षार्थी हित में काम करता है लेकिन इसमें कहीं भी शिक्षार्थी हित में काम होता नजर नहीं आ रहा है माना की इस पदोन्नति से तृतीय श्रेणी अध्यापकों की पदोन्नति के अवसर बडे है लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षक तो सालों से डीपीसी का इंतजार कर रहे हैं साथ ही 10 वर्षों से वह अपने तबादलों का इंतजार कर रहे हैं | हमारे शिक्षक बंधु एवं शिक्षिका बहिने कई वर्षों से दूर दराज के जिलों में कार्यरत है वह अपने घरों के पास आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बार-बार मांग करने पर भी सरकार इनकी सुनवाई नहीं कर रही है ना तो तबादले खोल रही है और ना ही डीपीसी कर रहे है | हाल ही में शिक्षा मंत्री ने कहा है की 27000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र ही की जाएगी ऐसे बयान मीडिया में बार-बार जारी किए जाते हैं लेकिन यह इंतजार कब खत्म होगा कब होगी डीपीसी या कब होंगे तबादले | जिनकी डीपीसी हो जाएगी उनके अलावा भी हमारे बहुत सारे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं दूर दराज के जिलों में अपने घरों को अपने परिवार को छोड़कर पदस्थापित है | वह इंतजार कर रहे हैं कि कब तबादले खुलेंगे और कब हम हमारे घर वालों के पास में नजदीक में सेवा देकर उनकी भी सेवा कर पाएंगे |

अतः राधाकृष्णन शिक्षक संघ एवं शिक्षिका सेना शिक्षा मंत्री से ज्ञापन सहित आग्रह करती है की शीघ्र अतिशीघ्र यथास्थान कार्यग्रहण करे हुए प्रधानाचार्य,उप प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओ का पदस्थापन करना चाहिए और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी भी शीघ्र करनी चाहिए जिससे अभिभावकों में एवं आम जन मे यह विश्वास पैदा हो की आने वाले समय में विद्यालयों में पद रिक्त नहीं रहेंगे | हमारे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी उनका भविष्य अधर में नहीं रहेगा | इसके साथ ही शिक्षकों में भी हर्षद उल्लास की स्थिति रहेगी, साथ ही सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले भी खोलना चाहिए | (ये लेखक के अपने विचार हैं )

लेखक - कैलाश सैन, जयपुर जिलाध्यक्ष ,राधाकृष्णन शिक्षक संघ

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments