कल होगा SK RISEHUB SEVA TRUST के कार्यालय का भव्य उद्घाटन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कानोता में मानव सेवा, स्वरोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान को समर्पित SK RISEHUB SEVA TRUST (INDIA के नवीन कार्यालय का भव्य एवं गरिमामयी उद्घाटन समारोह कल 30 अप्रैल को दयारामपुरा (आगरा रोड) स्थित परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसे सशक्त सेवा संकल्प की शुरुआत है, जिसके माध्यम से समाज के जागरूक, सेवाभावी एवं सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों को एक मंच पर जोड़कर आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक संजय शर्मा समाज सेवा के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में भी समृद्ध अनुभव रखते हैं। अपने वर्षों के जमीनी अनुभव, प्रशिक्षण कार्यों एवं संघर्षपूर्ण यात्रा के माध्यम से उन्होंने न केवल स्वयं को स्थापित किया, बल्कि अनेक युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया है। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई लोग आज अपने पैरों पर खड़े होकर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए उन्होंने सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास किए हैं। जहाँ भी रहे, वहाँ व्यवस्था सुधार, जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से ऐसे वातावरण का निर्माण किया, जो लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बना। एक समय जिस क्षेत्र में लोग रहना पसंद नहीं करते थे, आज वही स्थान विकसित होकर आकर्षण का केंद्र बन चुका है जो उनके प्रयासों, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

इस अवसर पर पधार रहे सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि अपने-अपने क्षेत्र में अनुभवी, सेवाभावी एवं सम्माननीय व्यक्तित्व हैं, जिनकी उपस्थिति इस आयोजन को एक विशेष ऊँचाई प्रदान करेगी। उनके विचार, अनुभव एवं मार्गदर्शन संस्था के इस नए अध्याय को एक सशक्त दिशा देने का कार्य करेंगे। यह आयोजन उन चुनिंदा लोगों का संगम है, जो सेवा को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने कर्मों में जीते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की वास्तविक भावना रखते हैं।

संस्था का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारना है। इसी दिशा में भविष्य में वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, ग्राम स्तर पर शिक्षा एवं संस्कार आधारित गतिविधियाँ तथा स्वरोजगार से जुड़े सशक्त प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना है, जहाँ युवाओं एवं महिलाओं को केवल औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि गहराई से प्रैक्टिकल ज्ञान, कार्य की बारीकियाँ, गुणवत्ता की समझ एवं बाजार से जुड़ी वास्तविक जानकारी प्रदान की जाएगी। संस्था का प्रयास रहेगा कि प्रशिक्षण लेने वाला व्यक्ति वास्तव में अपने पैरों पर खड़ा हो सके और आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन को आगे बढ़ा सके। यहाँ संख्या नहीं, बल्कि गुणवत्ता और वास्तविक परिणाम को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:15 बजे गणेश पूजन एवं मंगलाचार से शुभारंभ होगा, दोपहर 12 बजे अतिथियों का आगमन एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा तथा 12:15 बजे मुख्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके पश्चात स्नेह मिलन एवं विशेष अल्पाहार का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से पधारे हुए सभी आदरणीय अतिथियों के प्रति कृतज्ञता स्वरूप एक आत्मीय सम्मान एवं स्मरणीय भेंट अर्पित की जाएगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments