शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों से वार्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जयपुर (द्वितीय) के जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई।

यह बैठक प्रदेश अतिरिक्त मंत्री बसंत जिंदल, प्रदेश संयुक्त मंत्री नौरंग सहाय भारतीय, उपाध्यक्ष के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुनील कुमार सिंघल तथा जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक शिक्षा) भोजराज शर्मा से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वार्ता मे ACP एवं MACP प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया करने, स्थायीकरण प्रकरणों का जल्द समाधान करने,प्रतियोगी परीक्षाओं में एकल पारी में एक ही कार्मिक तथा द्वितीय पारी में अलग कार्मिक की ड्यूटी लगाए जाने सम्बन्धित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने बताया की वार्ता में कार्मिकों को उनके स्वयं के ब्लॉक/क्षेत्र में ही ड्यूटी लगाए जाने,प्रतियोगिता  परीक्षा में नियुक्त वीक्षकों का मानदेय समय पर दिए जाने,अवकाश के दौरान कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाने, कुक हेल्पर एवं पोषाहार का मानदेय समय पर दिए जाने,कोटा ओपन स्टेट इंटर्नशिप को 3 माह की अवधि में पूर्ण वेतन सहित पूर्ण करवाने और जिला स्तर पर न्यायालय प्रक्रिया अधीन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं के स्थाई सामाधन के लिए अपील की।

इस अवसर पर जिला मंत्री रमेश गुप्ता, जगरूप सिंह, जिला महिला मंत्री सुनीता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार शर्मा,खंड चोमू अध्यक्ष रोहिताश दारवाल खंड हवामहल मंत्री अभिनव त्यागी ने भी अपने विचार रखते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान से शिक्षकों में सकारात्मक वातावरण बनेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

अंत में जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षक हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments