विराज फाउंडेशन के श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का हुआ भव्य समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में राजविलास गार्डन में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ । समापन अवसर पर आचार्य सुमंत कृष्णा शास्त्री ने सुदामा चरित्र, परीक्षित जी का जीवन प्रसंग एवं संपूर्ण श्रीमद् भागवत कथा का सार भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।


अपने प्रवचन में आचार्य ने सुदामा चरित्र के माध्यम से सच्ची मित्रता, त्याग और भक्ति का महत्व बताया। वहीं परीक्षित जी के चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने धर्म, कर्तव्य और भगवान के प्रति आस्था का संदेश दिया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।


इस दौरान उदयपुरिया से नृसिंहपुरी महाराज और अंजनी हनुमान धाम महन्त हरिकृष्ण दास ग्वालिया बाबा ने भी आशीर्वचन दिए |

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने महाराज का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सोलंकी ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया। वहीं प्रधान यजमान तपेंद्र सिंह सोलंकी एवं उनकी धर्मपत्नी भाविका कंवर द्वारा भागवत पूजन कर कार्यक्रम को धार्मिक गरिमा प्रदान की ।

समापन अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ. सी.एम. सैनी, सुशील धाकड़, भवानी शंकर शर्मा, रामलाल शेरावत, जगदीश प्रसाद कुमावत, राधेश्याम जोशी, दामोदर प्रसाद खांडल,राजेश कुमार माहेश्वरी, काशीनाथ दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आचार्य का आभार व्यक्त किया तथा सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया। पूरे महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से राजविलास गार्डन भक्तिमय बना रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवाकर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments