अर्जुन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए पत्रकार अमित कुमार अग्रवाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना / जयपुर (संस्कार सृजन) उपखंड क्षेत्र नीमकाथाना के युवा पत्रकार एवं सीकर जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार अग्रवाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “अर्जुन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयपुर में आयोजित एक दिवसीय भव्य पत्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों, संपादकों और मीडिया से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में दैनिक मरू प्रहार के प्रधान संपादक गोपाल सिंह लबाना, नेशनल ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह जाजोता सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य, जनहित मुद्दों पर सक्रियता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

अमित कुमार अग्रवाल लंबे समय से नीमकाथाना एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसमस्याओं, प्रशासनिक लापरवाही, सामाजिक मुद्दों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी खबरों के माध्यम से कई बार स्थानीय प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी पड़ी, जिससे आमजन को राहत मिली। उनकी कार्यशैली में तथ्यपरकता, समयबद्धता और निष्पक्षता प्रमुख रूप से दिखाई देती है, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी एक सशक्त एवं विश्वसनीय पहचान बनी है।

हाल ही में अग्रवाल महासभा फाउंडेशन द्वारा संगठन के विस्तार के तहत अमित कुमार अग्रवाल को राजस्थान का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सक्रिय मीडिया योगदान और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए की गई। गौरतलब है कि पूर्व में भी अग्रवाल मानवअधिकार आयोग के मीडिया प्रभारी अन्य पदों, सम्मानित क्रम, आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

जयपुर में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों को उनके कार्यों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों का परिचय सत्र आयोजित हुआ तथा मीडिया संस्थानों के प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। इस आयोजन को पत्रकारों के बीच संवाद, सहयोग और पेशेवर समन्वय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में अमित कुमार अग्रवाल ने मीडिया जगत में एकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार संगठित होकर कार्य करें, तो उन्हें सुरक्षा, सम्मान, विज्ञापन, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा खबरों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकती है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों को केवल सत्य और प्रमाणित खबरों का ही प्रकाशन करना चाहिए तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए, साथ ही उन्होंने आज के दौर में पत्रकारों को नुकसान पहुंचाने वालों को भी सचेत करते हुए कहा कि "पत्रकार को अकेला या दुर्बल ना समझे" जब तक कलम जेब में है तो वह शांत है, लेकिन जब वह कागज पर चलने लगती है तो अच्छे अच्छों की कहानी लिख देती है | पत्रकारों को उनका उचित सम्मान, सहायता, व्यवहार देने में प्रशासन, समाज, आमजन अन्य को प्राथमिकता रखनी चाहिए।

पत्रकारों को खुद के विवेक से भी खबरें बनानी चाहिए लिखनी चाहिए जिससे उनके कार्य क्षेत्र में उनकी और अच्छी भाषाशैली होगी और वह अच्छा प्रभाव खबरों में बना पाएंगे, प्रेस नोट के ऊपर निर्भर ना रहे। सरकारी योजनाओं पर ध्यान दें लाभार्थी और जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी आवाज बने और उन्हें उन योजनाओं लाभ से हो रहे वंचितों को लाभ दिलवाएं।              पत्रकार गुटबाजी ना करें, एकता में रहे, एक दूसरे का सहयोग करें। खबरों के लिए पक्ष विपक्ष ना देखें जो जनहित सही हो वही चलाएं, उसी से आपकी ईमानदारी और कार्य क्षेत्र को सही दिशा और दशा मिलेगी।

अमित कुमार अग्रवाल को अर्जुन अवॉर्ड 2026 मिलने पर नीमकाथाना एवं सीकर जिले में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन द्वारा उन्हें दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

अग्रवाल के पिता सुरेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उनके पुत्र ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी सहयोगियों, संगठनों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। अमित कुमार अग्रवाल की पत्रकारिता यात्रा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर से शुरुआत करते हुए जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाया और प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित किया।

उनका यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि स्थानीय पत्रकारिता और जनसरोकारों की पत्रकारिता के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में भी अन्य समाचार पत्रों से जुड़े रहने पर अमित अग्रवाल ने "अर्जुन अवार्ड" और अन्य बड़े अवॉर्ड भी हासिल किए हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments