राष्ट्रीय एकता शिविर मैसूर में सुबोध महाविद्यालय के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह शिविर कर्नाटक के मैसूर स्थित जे.एस.एस. एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च में आयोजित किया गया।

शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयंसेवक संजू कुमावत, ज्योति सैनी, अनुराग सिंह एवं वैभव खांडल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, समूह चर्चाओं, सामाजिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वयंसेवकों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे तथा “विविधता में एकता” के महत्व को समझने का सशक्त अवसर प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं तथा उनमें राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पवन शर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विशाल गौतम एवं डॉ. राकेश धाभाई ने सभी स्वयंसेवकों को इस उत्कृष्ट सहभागिता हेतु बधाई दी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments