धोबलाई में कलेक्टर संदेश नायक ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही किया समाधान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत धोबलाई पंचायत समिति गोविंदगढ़, तहसील चौमूं में जिला कलेक्टर संदेश नायक के नेतृत्व में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह, तहसीलदार चौमूं ,  कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

कलेक्टर नायक ने चौपाल के दौरान जनसुनवाई करते हुए ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन MDR सड़क का कार्य प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत पंचायत समिति स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कलेक्टर ने 23 से 25 मई 2026 को आयोजित होने वाले “GRAM 2026” कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को अधिकाधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments