माचाड़ी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

अलवर (संस्कार सृजन) प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में बुधवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया।

यह शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से बैंड-बाजे के साथ प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, नंगेश्वर चौराहा तथा रैणी चौराहा  सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

माचाड़ी निवासी रतन तिवाड़ी ने बताया कि शोभायात्रा के शुभारंभ से पहले पंडित राजेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा ठंडाई, शरबत और नींबू शिकंजी जैसी जलपान व्यवस्थाएं कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम दरबार, शिव- पार्वती और हनुमानजी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

पूर्व सरपंच प्रभातीलाल शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के समापन पर ब्राह्मण धर्मशाला में श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर राजगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा (ठेकेदार), पूर्व अध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर शर्मा,विरेन्द्र दाधीच, महिला अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, किरण शर्मा, बबीता शर्मा, सहित कई अतिथियों का माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा,शिवदत्त शर्मा पुरोहित,विशम्भरदयाल शर्मा, लालाराम भगत,रोशन लाल शर्मा पुरोहित,रतन तिवाड़ी, पूरणमल शर्मा,अनील शर्मा,कमल कांत शर्मा, जयप्रकाश शर्मा,ब्रहादत शर्मा,सुभाष शर्मा,बाबूलाल पटेल,नरेन्द्र शर्मा,रामोतार शर्मा,महेंद्र शर्मा,श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर युवा कार्यकारिणी एवं व्यवस्था समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : नागपाल शर्मा माचाड़ी


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments