श्रमजीवी पत्रकार संघ का 14वां जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

अलवर (संस्कार सृजन) अलवर शहर के नवीन सूचना केंद्र (PRO कार्यालय), नंगली सर्किल पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के 14वें वार्षिक जिला स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों, जिम्मेदारियों तथा भविष्य की दिशा पर गंभीर चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित राजेन्द्र शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सम्मेलन के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकार संघ राजगढ़-रैणी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। वे न केवल जनसमस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य भी करते हैं। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने फील्ड में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान समाज में पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया के प्रभाव तथा निष्पक्ष रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का समापन आपसी सहयोग, एकता और समाजहित में पत्रकारिता को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उसके बाद सभी ने भोजन प्रसादी ली | मंच का संचालन चैनल हेड श्याम शर्मा द्वारा किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments