देहरादून में आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह 2026

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

देहरादून (संस्कार सृजन) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित महिला सम्मान समारोह 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 30 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी’ द्वारा होटल एन.जे. पोर्टिको, हरिद्वार रोड, निकट रिस्पना पुल, देहरादून में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

इस सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्यमिता, कला, संस्कृति, फैशन, कृषि, मीडिया, आयुर्वेद, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के कार्यों को पहचान देना और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में कविता विरमानी (मॉडल एवं ब्रांड एंबेसडर), दिव्या असवाल गुप्ता (शिक्षाविद), दीपा जरदारी (समाजसेवी), वंदना श्रीवास्तव, रेनू ठक्कर (डेयरी उद्यमी), सोनिका शर्मा (शिक्षा क्षेत्र), पिंकी पंवार (बाल विकास व प्रशिक्षण), मीना त्रिपाठी (योग एवं सेवा कार्य), सोनाली अग्रवाल (योग प्रशिक्षक), तसनीमा कौसर (दून महिला शक्ति ट्रस्ट), लक्ष्मी रावत (निःशुल्क योग प्रशिक्षण), निमिषा आनंद (शिक्षिका), अमृत मारबनियांग बुरेट (हस्तशिल्प व सामाजिक उद्यमिता), शशि उप्रेती (चिकित्सा क्षेत्र), आशा धौंडियाल (उद्यमी), आशु सिंह (आर्किटेक्चर व इंटीरियर डिज़ाइन), रमनप्रीत कौर (समाजसेवा), शेली अरोड़ा (ऑर्गेनिक फार्मर्स मार्केट), मीरा सिरस्वाल (एलआईसी एवं महिला सशक्तिकरण), प्रतिमा शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), सिम्मी कुकरेजा (फैशन डिज़ाइनर), पूनम शर्मा (फाउंडेशन संचालक), डॉ. हिमानी बिंजोला (मीडिया एवं शिक्षा), डॉ. सरिता मलिक (शिक्षा क्षेत्र), डॉ. स्वाति आनंद (उच्च शिक्षा), एकता अर्पण सिंह (उद्यमी व सामाजिक कार्य) , गंगा देवी (सुपरवाइजर - बाल विकास लकसर हरिद्वार )सहित अन्य प्रेरणादायी महिलाएं शामिल रहीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मधु बाला आर्य, विनोद उनियाल, भानुप्रिया एवं डॉ. हरीश तोमर उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में रितु अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल महिलाओं का मनोबल बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का समापन नारी शक्ति को समर्पित संदेश के साथ किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments