अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा श्री संत सुंदर दास राजकीय महिला महाविद्यालय, दौसा में महिला प्रकोष्ठ, NSS, खेल विभाग एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की माय भारत इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ACBEO घनश्याम स्वर्णकार एवं महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में MY Bharat से रमाशंकर शर्मा एवं अशोक कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्राचार्य माधुरी गुप्ता ने की।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य माधुरी गुप्ता, एडीईओ अंजुल गुप्ता, डीएसओ मनोज कुमार शर्मा एवं ACBEO घनश्याम स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रोफेसर हनुमान सहाय मंडावरिया, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, अशोक कुवाल, लखन सिंह एवं हीरालाल महावर की उपस्थिति रही।

इस अंतरराष्ट्रीय वूमेन डे पर सपना राहुवास ( नांगल राजावतान ) ने महिला सशक्तिकरण पर बुलंद भाषण प्रस्तुत किया और एक सॉन्ग "कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है" प्रस्तुत किया सबका मन इस सॉन्ग से ओतप्रोत हुआ। इस पर अधिकारियों द्वारा सपना राहुवास को वह हिमांशु लक्षकार हिंदुस्तान स्काउट्स को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ संयोजक एवं खेल प्रभारी डॉ. स्वर्ण लता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस केवल एक दिवस नहीं बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नांगल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि महिला और पुलिस अलग नहीं बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। 

उन्होंने छात्राओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment at Workplace) तथा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया। अतिथियों ने कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ लड़कियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी तथा सशक्त बनाती हैं।

इस अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में गुड्डी प्रजापत, प्रिया सैनी और सोनिया मीणा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सावित्री कुमारी मीणा, प्रियंका मीणा और मीना कुमारी मीणा विजेता रहीं, जबकि 400 मीटर दौड़ में कल्पना मीणा, निशा कुमारी महावर और कविता कुमारी बैरवा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मनोरंजन प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्सा-कस्सी का आयोजन भी किया गया, जिसमें खुशी, ज्योति, शिवानी, चांदनी एवं मीना कुमारी मीणा की टीम प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रमाण पत्र और मेडल पाकर प्रतिभागियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन अंकुश कुमार ने किया तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. स्वर्ण लता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक शिक्षक-कर्मचारी, खिलाड़ी, स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments