जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चौमूं में धरना-प्रदर्शन शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं क्षेत्र में जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। NH-52 से रामपुरा-डाबड़ी और जाहोता मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र करते हुए अनशन किया जाएगा। धरने की सूचना मिलते ही आमेर विधायक प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। 

इस दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधिकारियों को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। 

ग्रामीणों का कहना है कि चौमूं के NH-52 हाईवे से जाहोता गांव तक करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे रोजाना आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है। मौके पर पहुंचे जेडीए के सहायक अभियंता पुनीत चारण और कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश पारीक ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण तत्काल सड़क निर्माण की मांग पर अड़े रहे।

धरने का नेतृत्व कर रहे जाहोता पंचायत प्रशासक श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में भाजपा के उच्च स्तर के नेताओं पर भी बात की जा रही है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments