राम-नाम की गूंज से महरौली हुआ भक्तिमय, प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

रींगस / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम महरौली स्थित राजपूत सभा भवन में पूर्व सैनिक स्व. विशन सिंह की स्मृति में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। संत-महात्माओं ने सत्संग में “राम-नाम” और “शिव-नाम” को जीवन का सच्चा सहारा बताते हुए भक्ति की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। 

कथा के दूसरे दिन प्रातः 5 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी शनि मंदिर से प्रारंभ होकर जयगढ़ मार्ग और लक्ष्मीनाथ जी मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची। पूरे मार्ग को रंगोली, पुष्पों और दीपों से सजाया गया। 

ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथावाचक व्यासपीठ से रामकुटी श्रीधाम वृंदावन के संत प्रहलाद महाराज ने प्रभात फेरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रामधुनी का सजीव रूप है, जो मन, वचन और कर्म को शुद्ध कर भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर करता है। 

दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई संगीतमय श्रीराम कथा में महाराज ने सरल और सहज उदाहरणों के माध्यम से जीवन के गूढ़ संदेश दिए। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। कथा सायं 4:30 बजे तक चली। 

रामकथा कथावाचक संत प्रहलाद महाराज ने “राम-नाम” को सबसे सरल साधना बताते हुए कहा कि नाम-स्मरण से मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति और समर्पण का महत्व समझाया।

कथा के उपरांत सायं 5:30 बजे बच्चों के लिए विशेष संस्कार सत्र आयोजित किया गया। इसमें गीता अभ्यास, नैतिक शिक्षा और बुजुर्गों की सेवा के संस्कार सिखाए गए। बच्चों को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उनमें खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर “हरे राम-हरे कृष्ण” संकीर्तन किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिरस में सराबोर हो गया।

समाजसेवी शंकर सिंह फौजी ने बताया कि यह आयोजन स्व. विशन सिंह की स्मृति में उनके परिवारजनों—किशन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, यशवर्धन सिंह आयुष्मान सिंह के सहयोग से किया जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments