होली के अवसर पर ग्राम मजकोट में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उत्तराखंड (संस्कार सृजन) जनपद बागेश्वर के ग्राम मजकोट में होली के पावन अवसर पर पर्यावरण मित्र गोलू पुरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आरती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवकी देवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ मनाना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान आरती देवी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यावरण मित्र गोलू पुरी द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।

उन्होंने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आव्हान किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे न केवल वृक्षारोपण करेंगे, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखेंगे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और उत्साह ने यह संदेश दिया कि यदि समाज मिलकर प्रयास करे तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। होली के रंगों के साथ हरियाली का यह संदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments