मीणा जनजाति की एकमात्र और अनूठी प्रतिभा- बादल झरवाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मीणा जनजाति की अनेक प्रतिभाओं को आपने आईएएस,आईपीएस,आरएएस आदि लोक सेवकों के रूप मे खूब देखा होगा । सांसद व विधायकों के रूप में भी देखा है तो मंत्रियों के रूप में भी । लेकिन बॉलीवुड इन्डस्ट्री में जहां किसी भी प्रकार का कोई भी आरक्षण नहीं है । वहां यदि कठोर से कठोर कम्पीटिशन में मीणा जनजाति की किसी प्रतिभा ने अपनी मेहनत , लगन , जुनून और निरंतरता के दम पर एक लेखक, अभिनेता, गीतकार व निर्देशक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तो वो है , बाबू लाल मीना उर्फ़ बादल झरवाल ।


जी हाँ । ग्राम उदावाला हाल तहसील मनोहरपुर जिला जयपुर मे स्वर्गीय पान्चू राम मीना के सबसे बडे पुत्र के रूप में जन्म लेने वाली इस प्रतिभा ने स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर से अपने कैरियर की शुरुआत की और अधिकारी वर्ग मे रहते हुए वर्ष 2007 - 08 से हिन्दी फिल्म "ताबीज़ दी पावर" के जरिये बाँलीवुड इन्डस्ट्री में एंट्री ली | इस फिल्म की कहानी, स्क्रीन प्ले, संवाद व गीत लिखते हुए इसमें मुख्य अभिनेता के रूप शानदार अभिनय किया | इसमें निर्देशन भी इन्होंने ही किया था । लेकिन सहायक के रूप में राकेश काकरिया को रखा और उन्ही का नाम निर्देशक के रूप मे दिया । वो फिल्म लाजवाब रही थी । यह भारतीय सिनेमा इतिहास की वो पहली हिन्दी फिल्म थी जिसमें मीणा सरनेम को किसी फिल्म किरदार के रूप में दिखाया गया था । यह हिन्दी फिल्म वर्ष 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी । पुलिस एसपी आजाद सिंह मीणा की दमदार भूमिका को बादल झरवाल ने ही निभाया था ।

उसके बाद उसके सेकेण्ड पार्ट  "तावीज दी ताज" 2021 मे आया था | जिसमें कहानी, स्क्रीन प्ले, संवाद व गीत लिखते हुए बादल झरवाल ने मुख्य अभिनेता की डबल रोल वाली भूमिकाएं भी निभाई, तो फिल्म का निर्देशन भी खुद ने ही किया था । यह फिल्म भी बहुत कामयाब रही ।

उसके बाद मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर इन्होंने हिन्दी फिल्म "स्वाभिमान दा ऑक्सीजन" बनाई है । जिसकी कहानी, स्क्रीन प्ले, संवाद व गीत बादल झरवाल ने ही लिखे है । मुख्य अभिनेता के रूप में इस फिल्म मे इन्होंने चार अलग -अलग बेहतरीन भूमिकाएं निभाते हुए इस फिल्म का भी निर्देशन स्वयं ने ही किया है । इस फिल्म की कहानी का सेकेण्ड पार्ट भी इन्होंने ही बनाया है ।

उक्त दोनो संदर्भित फिल्मों को 17 अप्रेल 2026 से दिसम्बर 2026 के मध्य रिलीज़ किया जा रहा है । राष्ट्रपति की पूर्वानुमति मिलते ही "स्वाभिमान दा ऑक्सीजन" का विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया जाएगा । 

इसके अलावा बादल झरवाल अपने निजी जीवन पर आधारित हिन्दी फिल्म "कर्मवीर" भी बना रहे हैं | इस फिल्म में न्यायालयों से लिए गये वास्तविक रिकार्ड पर आधारित ऐसी सच्चाई दिखाई जा रही है, जो अपने आप मे एक अलग ही लेवल की फिल्म होगी ।

इस लिहाज से मीणा जनजाति की यह विशिष्ट प्रतिभा अन्य सभी प्रतिभाओं से एकदम अलग है । ऐसे फील्ड में सफलता हासिल कर रही है | जहां ना तो उसे कोई आरक्षण मिल रहा है और ना उसका वहां कोई गोड फादर है । अपनी इन्हीं खूबियों के चलते बादल झरवाल वर्ष 2021 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाडर्स धारी लेखक, अभिनेता, गीतकार, स्क्रीन प्ले राइटर् और संवाद लेखक होते हुए फिल्म निर्देशक भी बना हुआ है । 

अपने इस रिकार्ड को हिन्दी फिल्म "कर्मवीर" से यही बादल झरवाल तोडने जा रहे हैं । आम लोगों तक यह जानकारी इसलिए नहीं है । कारण कि बादल झरवाल, कामायनी के पीछे दौडता है , कामयाब लोगों के पीछे नहीं । उम्मीद है मीणा जनजाति के लोगों के लिए यह प्रतिभा सम्मानीय और गौरवशाली है ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments