क्षेत्र में बढ़ती चोरी व आपराधिक घटनाओं पर विधायक ने गृह मंत्री से मिलकर की सख्त कार्रवाई की मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी व आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय विधायक मनीष यादव ने मनोहरपुर व खेजरोली के पीड़ित ग्रामीणों के साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात कर क्षेत्र की क़ानून व्यवस्था से अवगत कराया। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। 

इस दौरान विधायक यादव ने शक्तपुरा, कुम्भावास, नांगलकोजू सहित पूर्व में विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को लेकर मंत्री से विस्तृत चर्चा की।विधायक यादव ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश सहित क्षेत्र के थानों में न तो समय पर CLG सदस्यों की बैठकें आयोजित की जाती हैं और न ही नियमित गश्त की व्यवस्था सुदृढ़ है। साथ ही पुलिस का आसूचना तंत्र बहुत कमजोर है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा चोरी हुए माल की बरामदगी कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामलों का खुलासा किया जाए।विधायक ने कहा कि गत दिनों क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी तथा भेड़-बकरियों की चोरी जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। गृह राज्य मंत्री से इन मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

मंत्री ने मौके पर ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही के सख़्त निर्देश दिये। विधायक ने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments